Thursday, 21 May 2020

Dr. Harsh Vardhan to be chairman of WHO Executive Board



भारत को मिली बहुत बड़ी उपलब्धि, WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बनेंगे डॉ. हर्षवर्धन

डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में वर्तमान में 34 सदस्य हैं. भारत के नामित को नियुक्त करने के प्रस्ताव को 19 मई 2020 को 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में पारित किया गया था.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अगले कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. डब्लूएचओ के अनुसार, भारत में कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हर्षवर्धन अपना कार्यभार 22 मई को संभालेंगे. वे जापान के डॉक्टर हिरोकी नकाटनी के स्थान पर बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में वर्तमान में 34 सदस्य हैं. भारत के नामित को नियुक्त करने के प्रस्ताव को 19 मई 2020 को 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में पारित किया गया था. इसमें सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ था कि भारत मई से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के दौरान कार्यकारी बोर्ड में होगा. वे भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं.

चुने जाने का नियम क्या है?


विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पद कई देशों के अलग-अलग ग्रुप में एक-एक साल के हिसाब से दिया जाता है. पिछले साल तय किया गया था कि 22 मई 2020 से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा.


ये देश भी हैं शामिल

भारत के अतिरिक्त बोर्ड के सदस्यों के रूप में बोट्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, ओमान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रूस और ब्रिटेन को जगह मिली है.

गले से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ

डॉ. हर्षवर्धन खुद एक डॉक्टर हैं और ईएनटी यानी कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ हैं. भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में वे केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि डब्ल्यूएचओ के बोर्ड की जिम्मेदारी पूर्णकालिक नहीं है तथा हर्षवर्धन को केवल इसकी बैठकों में हिस्सा लेने के लिए जाना होगा.


.................................................................................................................

English translation:-

India achieves huge achievement, Dr. Harsh Vardhan to become Chairman of WHO Executive Board

The WHO executive board currently has 34 members. The proposal to appoint the nominee of India was passed on 19 May 2020 at the World Health Organization meeting of 194 countries.

    Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan has been appointed as the Chairman of the next Executive Board of the World Health Organization (WHO). According to WHO, Harsh Vardhan, who is playing an important role in the fight against Corona in India, will take over his assignment on 22 May. He has been appointed chairman of the board in place of Doctor Hiroki Nakatani of Japan.

   The WHO executive board currently has 34 members. The proposal to appoint the nominee of India was passed on 19 May 2020 at the World Health Organization meeting of 194 countries. It was also unanimously decided that India would be on the executive board during the three-year term starting in May. He is playing a central role in the campaign against Corona virus in India.


What is the rule to be elected?

The post of the Chairman of the Executive Board of the World Health Organization is given to different groups in many countries, according to one year. It was decided last year that India's candidate would be the Chairman of the Executive Board for the first year starting May 22, 2020.

These countries are also included

Botswana, Colombia, Ghana, Guinea-Bissau, Madagascar, Oman, Republic of Korea, Russia and Britain have found place as additional board members of India.

Specialists in throat diseases


Dr. Harsh Vardhan himself is a doctor and is a specialist in diseases related to ENT i.e. ear, nose and throat. He is playing a central role in the campaign against Corona virus in India. However, the responsibility of the WHO board is not full-time and Harsh Vardhan will have to go only to attend its meetings.


No comments:

Post a Comment